अज्ञात वाहन ने दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

0
Screenshot_2025-04-09-06-45-35-72_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e72.jpg

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका सात वर्षीय सगा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना सिकटा देवराज गांव के पास व्यासपुर-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार, एजाज मियां के दोनों बेटे खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेतिया रेफर कर दिया। रास्ते में पांच वर्षीय हसन की मौत हो गई, जबकि हुसैन का इलाज जारी है।
सूचना पर थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की,लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है। बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!