Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स वीआईपी का दो दिवसीय आई टी सेल प्रकोष्ठ का बैठक वाल्मीकि नगर...

वीआईपी का दो दिवसीय आई टी सेल प्रकोष्ठ का बैठक वाल्मीकि नगर में।

0
261

बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत- नेपाल सीमा पर वाल्मीकि नगर के अंतराष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर वाल्मीकि सभागार में शनिवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की दो दिवसीय आई टी सेल प्रकोष्ठ का बैठक की शुरुआत हुई। इस बैठक की शुरुआत पार्टी के संस्थापक व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से चर्चित श्री सहनी ने इस मौके पर आई टी सेल प्रकोष्ठ में भाग लेने आए झारखंड,उत्तर प्रदेश व बिहार के कोने-कोने से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए।इस बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे । बैठक की शुरुआत में आए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा संगठन मजबूत हो रहा है। लेकिन यह साल अग्निपरीक्षा की है। इस साल आने वाला चुनाव हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है।उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि सपनों को सहकार बनाने में आप लोग अपने-अपने गांव,पंचायत, प्रखंडों में पार्टी कैसे मजबूत हो इस पर उन्होंने जोड़ (बल) दिया। उन्होंने आगे कहा कि आने वाला चुनाव बिहार के लिए बहुत बड़ा महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि सही माने में हमारी पार्टी की नीति और प्राथमिकता गरीबों का कल्याण रही है। यह पार्टी गरीबों की आवाज को बुलंद करने वाली पार्टी है।इन दोनों राजनीति में काफी बदलाव आया है।हमें भी अन्य दलों से मुकाबला करने के लिए वैसे ही बदलाव लाना होगा।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आई टी सेल मुकेश निषाद, उपाध्यक्ष नुरूलहोदा, जितेंद्र सहनी, पूर्व आईजी वरुण विजय राष्ट्रीय सचिव समेत भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!