Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास डीएम ने चम्पारण तटबंध का लिया जायजा, कटाव निरोधी कार्य का किया...

डीएम ने चम्पारण तटबंध का लिया जायजा, कटाव निरोधी कार्य का किया निरीक्षण।

0
255

मानक के अनुरूप कार्य कराने का दिया निर्देश।

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया पश्चिम चंपारण जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने बैरिया प्रखंड अंतर्गत चम्पारण तटबंध का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कटाव निरोधक किये जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया और कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कार्य प्रगति धीमा देखकर संवेदक को कड़ी फटकार लगाते हुए हर हाल में 30 मई तक पूर्ण कराने का निदेश दिया. उन्होंने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत सुरक्षात्मक कार्य मानक के अनुरूप करने के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य को पूर्ण कराने का हिदायत दिया। जहां जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर को उक्त कार्य का लगातार अनुश्रवण एवं समीक्षा करने का निर्देश देते हुए चेतानवी दिया कि यदि समय पर कार्य पूर्ण नहीं होगा तो विधि पूर्वक कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉ0 शौर्य सुमन, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता विभागीय जाँच  कुमार रविन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा  सुजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!