Saturday, March 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पुलिस केन्द्र बगहा में हुआ साप्ताहिक परेड का आयोजन

पुलिस केन्द्र बगहा में हुआ साप्ताहिक परेड का आयोजन

0
315

अनुशासन बनाए रखने हेतु पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की भागीदारी

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

आज दिनांक 20 मई 2025 को बगहा स्थित पुलिस केन्द्र में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस परेड का उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों में अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और परेड के माध्यम से अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा व अनुशासन का परिचय दिया। परेड के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया तथा कर्मियों को अनुशासित व सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि ऐसी साप्ताहिक गतिविधियाँ पुलिस बल की कार्यक्षमता एवं एकजुटता को बनाए रखने में सहायक सिद्ध होती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!