विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। पुलिस अधीक्षकराजेश कुमार, बगहा के द्वारा भितहा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) राजकुमार राम के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में अनुशासनहीन व्यवहार करने, थाना की गोपनीयता भंग करने तथा पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि के दौरान राजकुमार राम का मुख्यालय पुलिस केंद्र, बगहा निर्धारित किया गया है। साथ ही, उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है।पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद विभाग में ड्यूटी के दौरान अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा को लेकर सख्ती का संदेश गया है।






