Saturday, October 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास रिश्वत लेने के आरोप में मझौलिया अंचल के लिपिक निलंबित।

रिश्वत लेने के आरोप में मझौलिया अंचल के लिपिक निलंबित।

0
9

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया / विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। मझौलिया अंचल कार्यालय के निम्नवर्गीय लिपिक रविभूषण प्रसाद श्रीवास्तव को रिश्वत लेने के आरोप में जिला पदाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।गत दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में उक्त निम्नवर्गीय लिपिक के कार्यालय कक्ष में किसी व्यक्ति से बातचीत करने तथा बगल में खड़े व्यक्ति द्वारा राशि दिए जाने का दृश्य सामने आया था। उक्त वीडियो के वार्तालाप ऑडियो के अनुसार किसी जमीन संबंधी कार्य हेतु 10 हजार की राशि निम्नवर्गीय लिपिक द्वारा प्राप्त किया गया है। रिश्वत की राशि को स्वीकार करना संज्ञेय अपराध है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लिपिक के विरुद्ध बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम 9(1) के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय गौनाहा प्रखंड निर्धारित किया गया है।

अंचल अधिकारी, मझौलिया को वायरल वीडियो के आधार पर वार्तालाप का ट्रांसक्रिप्ट तैयार कर संबंधित मामले की जाँच रिपोर्ट के साथ आरोप पत्र गठित कर अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!