Friday, October 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास SSB 21वीं वाहिनी कमांडेंट व जवानों ने गांधी जयंती पर लिया स्वच्छता...

SSB 21वीं वाहिनी कमांडेंट व जवानों ने गांधी जयंती पर लिया स्वच्छता शपथ, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण

0
9

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

SSB, 21वीं वाहिनी, बगहा में दिनांक 02.10.2026 को महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के नेतृत्व में वाहिनी परिसर में स्वच्छता शपथ व एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान वाहिनी के सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा देश को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। तत्पश्चात गांधी जयंती के उपलक्ष्य में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत अधिकारियों, जवानों एवं आमंत्रित स्थानीय विशिष्ट अतिथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित रावत ने सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को स्वतंत्रता से भी अधिक महत्वपूर्ण बताया था। स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी जवानों एवं उपस्थित लोगों को स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने, हफ्ते में 2 घंटे श्रमदान, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और दूसरे 100 लोगाें को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक स्वच्छ परिसर और स्वच्छ वातावरण ही एक स्वस्थ और सशक्त बल की पहचान है।

इस अवसर पर वाहिनी के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं स्थानीय गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!