Friday, October 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गांधी जयंती पर पंचायतों में मनाया गया रिफॉर्म उत्सव, विकसित भारत गारंटी...

गांधी जयंती पर पंचायतों में मनाया गया रिफॉर्म उत्सव, विकसित भारत गारंटी रोजगार योजना की दी जानकारी ।

0
16

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

मझौलिया गांधी जयंती के पावन अवसर पर मझौलिया प्रखंड की मझौलिया, बखरिया, लाल सरैया एवं सेनुवरिया पंचायतों में विकसित भारत गारंटी रोजगार योजना के तहत रिफॉर्म उत्सव मनाया गया। इस दौरान विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों को योजना के उद्देश्य, महत्व एवं इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। मझौलिया पंचायत में आयोजित ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मुखिया सत्यप्रकाश ने विकसित भारत गारंटी रोजगार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी है।

ग्राम सभा में ग्रामीणों को योजनाओं के क्रियान्वयन एवं रोजगार से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। मौके पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, कार्यक्रम पदाधिकारी तरुण कुमार एवं पंचायत सचिव सुमन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। बखरिया पंचायत सरकार भवन में आयोजित ग्राम सभा में मुखिया कमलपति देवी ने कहा कि विकसित भारत गारंटी रोजगार योजना सशक्तिकरण, विकास, अभिसरण एवं संतृप्ति की परिचायक है। उन्होंने कहा कि यह सबकी योजना है और इसके माध्यम से सबका विकास सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर समाजसेवी एकबाली राम, रोजगार सेवक अभिजीत कुमार, कार्यपालक सहायक हिमांशु कुमार, सुनील सिंह, अनिल पटेल, मुरारी सिंह, बृजेश पटेल, फुलेना राय, विकास राम, पप्पू मिश्रा एवं कमलेश साह सहित अन्य उपस्थित थे।
लाल सरैया पंचायत में मुखिया सजरा खातून की मौजूदगी में ग्राम सभा हुई। उन्होंने ग्रामीणों को योजना की जानकारी देते हुए इसे सभी के लिए लाभदायक बताया। इस दौरान रोजगार सेवक शर्मा चौधरी, आवास सहायक उपेंद्र कुमार राम, कार्यपालक सहायक शाकिब मुस्तफा, रमेश दास, विनोद साह, ज्योतिष शील, तपन सरकार, गीता देवी, फातिमा खातून, मंटू कुमार, ज्ञानचंद महतो, खुर्शीद आलम एवं पूर्व मुखिया नमाजी मियां सहित अन्य मौजूद रहे।


वहीं सेनुवरिया पंचायत में मुखिया ज्योति श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित हुई। इसमें योजना के महत्व एवं इसके उद्देश्य पर चर्चा की गई। मौके पर समाजसेवी रिंकू श्रीवास्तव, रोजगार सेवक अनिल पटेल, आवास सहायक रत्नेश कुमार, कार्यपालक सहायक नीतू देवी, कनीय अभियंता रामा देवी, सरपंच नरेश पटेल एवं श्रवण साह सहित अन्य उपस्थित थे।
वही राजा भार पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया शारदा देवी ने किया। मुखिया शारदा देवी ने उपस्थित ग्रामीणों को विकसित भारत गारंटी रोजगार योजना के तहत रिफॉर्म उत्सव के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि यह योजना सबके लिए लाभदायक है और विकसित पंचायत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर नियोजन एकीकृत योजनाएं अल्पकालीन योजना नहीं बल्कि
स्थाई योजना तथा ग्राम सभा पंचायत का समय पूर्ण कवरेज का लाभ समावेश विकास का परिचायक है।


ग्राम सभा में समाजसेवी नारद सिंह सरपंच सुदामा सहनी समिति सदस्य दिलीप सहनी रोजगार सेवक श्याम बाबू कुमार आवास सहायक वीरेंद्र कुमार भारती वार्ड सदस्य धर्मेंद्र पाठक कुमारी पुनीता गीता देवी जंग बहादुर शाह संतोष कुमार रघुपति यादव साहित्य अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!