Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पश्चिम चंपारण के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ECG सेवा उपलब्ध

पश्चिम चंपारण के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ECG सेवा उपलब्ध

0
13

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में अब ECG (Electrocardiogram) की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे हृदय रोग से संबंधित मरीजों को समय पर जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श मिलने में सुविधा होगी। ECG जांच के माध्यम से हृदय की विद्युत गतिविधियों की जांच की जाती है। सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, धड़कन में अनियमितता, चक्कर आने सहित हृदय से संबंधित अन्य लक्षणों वाले मरीजों के लिए यह जांच काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ECG सेवा उपलब्ध होने से मरीजों को सामान्य जांच के लिए बड़े अस्पतालों या निजी स्वास्थ्य संस्थानों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी। इससे समय और आर्थिक खर्च दोनों की बचत होगी तथा ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक जांच सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत ECG सेवा का विस्तार किया गया है। इसका उद्देश्य गंभीर मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यकता के अनुसार उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करना तथा बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से जिले में हृदय संबंधी बीमारियों की समय पर जांच एवं उपचार की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!