Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एसएसबी 21वीं वाहिनी द्वारा बाढ़ राहत एवं बचाव अभियान – कमांडेंट तपेश्वर...

एसएसबी 21वीं वाहिनी द्वारा बाढ़ राहत एवं बचाव अभियान – कमांडेंट तपेश्वर राउत ने कहा युद्ध स्तर पर एसएसबी का कार्य

0
15

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

गंडक नदी के जलस्तर में उफान आने से बगहा, वाल्मीकिनगर क्षेत्र के दर्जनों गांव – चकदह, बिनटोली, कान्हा टोली, रोहुआ टोला सहित कई गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। सैकड़ों घर जलमग्न हैं और जनजीवन प्रभावित है। ऐसी विकट परिस्थिति में कमांडेंट तपेश्वर संबित रावत के नेतृत्व में 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बगहा तत्परता से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान कर रहा है। कमांडेंट के निर्देश पर वाहिनी की रेपिड रिस्पांस टीम (RRT) / आपदा राहत टीम को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर बाढ़ग्रस्त गांवों में तैनात किया गया है। RRT टीम अपनी अहम व अग्रिणी भूमिका निभा रही है।

वाहिनी की रेस्क्यू टीम द्वारा अब तक 300 से अधिक लोगों विशेषकर महिलाएं, बच्चों व वृद्ध को उनके मवेशियों और निजी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। टीम द्वारा नाव के माध्यम से पानी में फंसे बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को लगातार सुरक्षित निकाला जा रहा है, साथ ही बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री एवं सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुंचाने में सहयोग किया जा रहा है। जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है तथा अलर्ट जारी किया गया है। SSB 21वीं वाहिनी के जवान कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और सर्वोच्च सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं। वाहिनी की कई सीमा चौकियां स्वयं जलमग्न होने के बावजूद जवान लगातार बचाव कार्य में जुटे हैं। SSB 21वीं वाहिनी, बगहा सीमा सुरक्षा के साथ-साथ आपदा के समय आमजन की सेवा और मानवीय सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!