वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में बाढ़ का पानी प्रवेश करने के कारण वन्य जीवों का आसियान उजड़ गया है।जिससे वन्यजीवों को जंगल से रिहायशी क्षेत्रों में आने की संभावना से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो चला है।वहीं वन प्रशासन द्वारा वन और वन्य जीवो की सुरक्षा को लेकर वन्यकर्मी कमर भर पानी में भी लगातार गश्त कर रहे हैं।

वाल्मीकिनगर रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि बीते दिनों नेपाल और वाल्मीकिनगर में लगातार हुए बारिश से गंडक नदी में आए बाढ़ का पानी गांव सहित जंगलों में प्रवेश कर गया है।पानी का लाभ लेकर वन अपराधियों द्वारा कोई अपराध को अंजाम न दिया जा सके वनकर्मियों को एलर्ट करते हुए लगातार गश्त किया जा रहा है।






