Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एक माह में 11वां सड़क हादसा: सिसवनिया चौक पर दो बाइकों की...

एक माह में 11वां सड़क हादसा: सिसवनिया चौक पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, किशोर की मौत, दो गंभीर

0
19

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। लौरिया-बगहा एनएच-727 पर प्रखंड मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर पश्चिम सिसवनिया चौक के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मृतक की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के सिसवा बसंतपुर निवासी किशोरी राम के पुत्र विनय कुमार (16) के रूप में हुई है। बताया गया कि विनय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। हादसे में इसी गांव के अरविंद ठाकुर के पुत्र गोलू कुमार तथा लौरिया नगर पंचायत के वार्ड-9 पडरौन निवासी संजय साह के 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम और एनएच एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तीनों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. जितेंद्र काजी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया। बताया गया कि विनय और गोलू हीरो ग्लैमर बाइक पर सवार थे। दुर्घटना किस कारण हुई, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लौरिया क्षेत्र में एक माह के भीतर यह 11वां सड़क हादसा है, जिससे एनएच-727 पर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!