Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गंडक बाराज से 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने पर कई जगह पर...

गंडक बाराज से 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने पर कई जगह पर पानी घुसा

0
9

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल के कई जगहों पर बाढ़ का पानी घुस गया है। रविवार को गंडक बाराज से 5 लाख क्यूसेक पानी रविवार शाम 6 बजे छोड़ा गया। जिसके चलते बगहा अनुमंडल के अंतर्गत भेड़ियारी , लक्ष्मीपुर,रहुआ टोला, चकदहवा अन्य के साथ बगहा नगर के कुछ हिस्सों में भी बाढ़ का पानी घुसा है। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है वही प्रशासन के वरीय पदाधिकारी जिनमें जिला पदाधिकारी पश्चिमी चंपारण, और जिला के कई वरीय पदाधिकारी के साथ बगहा अनुमंडल की एसडीएम चांदनी कुमारी, बगहा दो अंचलाधिकारी वसीम अकरम, बीडीओ बिड्डू कुमार राम और अन्य पदाधिकारी द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों से उनका हल लिया और उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं।

वहीं प्रशासन द्वारा लक्ष्मीपुर रमपुरवा के लोगों को राहत शिविर में जाने की निर्देश दिया गया है। प्रशासन द्वारा गाड़ी की मदद से लोगों को रहस्य वीर में भेजा भी जा रहा है। वही प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कई व्यवस्था की गई है। वही पहले से ही खाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। वरीय पदाधिकारी एसडीएम ने कहा कि जो लोंग नदी किनारे रहने वाले उन्हें नदी में जाने से मना करने और साथ ही नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने की अपील की। प्रशासन की सारी टीम, सशस्त्र सीमा बल, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम राहत और बचाव कार्य में लगी है। जिससे लोगों को कम से कम नुकसान हो। वही कैलाश नगर कुटी,नारयणापुर घाट में गंडक नदी का जलस्तर बहुत उची लहरों के साथ ऊपर बह रहा है। जिसको देखकर स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। वहीं प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ की स्थिति आने पर तैयारी भी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!