Sunday, September 27, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

0
11

गंडक बराज का किया निरीक्षण,अधिकारियों से ली जानकारी

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौड़ा किया।विदित हो कि विगत चार दिनों से वाल्मीकिनगर और नेपाल के तराई तथा पहाड़ी क्षेत्र में हो रहे लगातार बारिश के कारण गंडक नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि दर्ज होने के कारण निचले क्षेत्र में बाढ़ आ गया है।जिससे सैकड़ों घर प्रभावित हो गए हैं। बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को एस एस बी और जिला प्रशासन के द्वारा लगातार रेस्क्यू कर ऊंचे स्थान पर भेड़िहारी स्थित विद्यालय में ठहराया गया है।इन सबों का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक श्री प्रसाद ने बताया कि लगातार हो रहे बारिश के कारण निचले क्षेत्र में बाढ़ आ गया है।इसके बावत जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से बात कर उन्हें हर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया है।जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बाढ़ पीड़ितों को ऊंचे स्थान पर ला कर उनके लिए सामुदायिक किचन का व्यवस्था किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को मेरे द्वारा सूखा राशन और अन्य सामग्री उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि गंडक बराज स्थित कंट्रोल रूम पहुंच कर मौके पर मौजूद अभियंता से जल प्रवाह के बाबत जानकारी ली गई है।सभी कर्मी अलर्ट मोड में है।किसी भी परिस्थिति से निपटने को कर्मी तैयार बैठे हैं।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि,सोनू कुशवाहा,समाजसेवी बिट्टू उर्फ अमित जायसवाल,अभिषेक जायसवाल,भोलू श्रीवास्तव,जितेंद्र यादव,सुमन गुप्ता, पतिराम भगत सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण और अभियंता मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!