Tuesday, September 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नरकटियागंज स्टेशन पर पानी टंकी से गिरकर मजदूर की मौत

नरकटियागंज स्टेशन पर पानी टंकी से गिरकर मजदूर की मौत

0
9

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

नरकटियागंज रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार को पानी की टंकी की रंगाई के दौरान करीब 35 फीट की ऊंचाई से गिरने पर मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के धूमनगर वार्ड-4 निवासी विक्रम मुखिया (52) के रूप में हुई है। हादसे के बाद साथी मजदूर उसे रेलवे अस्पताल ले गए, जहां से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ऊंचाई पर काम के दौरान विक्रम को सुरक्षा बेल्ट उपलब्ध नहीं कराई गई थी। घटना से परिवार में मातम पसरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!