Tuesday, September 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेतिया में पुल-स्लैब निर्माण की दो योजनाओं के लिए निगम ने मांगी...

बेतिया में पुल-स्लैब निर्माण की दो योजनाओं के लिए निगम ने मांगी निविदा

0
14

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को गति देने के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाओं की निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। नगर निगम प्रशासन ने शहर के विभिन्न वार्डों में पुल निर्माण एवं स्लैब निर्माण कार्य के लिए निविदा आमंत्रण सूचना जारी की है। योग्य एवं अनुभवी संवेदकों से eproc2 के माध्यम से ऑनलाइन निविदाएं मांगी गई हैं। निगम प्रशासन के अनुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन संचालित की जाएगी। इच्छुक संवेदक निर्धारित समय-सीमा के भीतर आधिकारिक ई-टेंडरिंग पोर्टल पर अपनी निविदा जमा कर सकेंगे। निगम ने अधिक से अधिक योग्य संवेदकों से निविदा प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है, ताकि योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!