विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
मधुबनी,पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने देवभूमि देवरिया के सरस्वती सदन में राधा अष्टमी के अवसर पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ शलभमणि के साथ भाग लिया ।
भजन संध्या का श्रीगणेश राधारानी और भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर हुआ। इसके बाद जाने माने गायकों सर्व श्री सोमेश, रत्नेश कुमार, प्रतीक कुमार,माही ने राधाकृष्ण की भक्ति से जुड़े भजन प्रस्तुत किए।*राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी और किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए *सुनकर श्रोता भावविभोर होकर राधारानी और भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाते रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित डाक्टर शलभ मणि, पंडित भरत उपाध्याय, पंडित धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने राधा अष्टमी के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रेम सद्भाव और भक्ति के संदेश को जीवन में अपनाना चाहिए। तत्पश्चात वाद्ययंत्रों में सिद्ध हस्त सलमान सहित सभी कलाकारों को विधायक शलभमणि जी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर सत्येन्द्र तिवारी, दिनेश कुमार गुप्ता, पप्पू सिंह, पंकज पटेल , राजेश निषाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।अंत में आरती के बाद सभी को प्रसाद पवाया गया।






