Saturday, September 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मदनपुर-पनियहवा सड़क के उन्नयन की प्रक्रिया तेज, स्थायी समिति की मंजूरी का...

मदनपुर-पनियहवा सड़क के उन्नयन की प्रक्रिया तेज, स्थायी समिति की मंजूरी का इंतजार

0
20

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। मदनपुर-पनियहवा सड़क के उन्नयन को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। बिहार सरकार के उप सचिव की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सड़क के STMC (शॉर्ट टर्म मेंटेनेंस कंस्ट्रक्शन) कार्य के प्रस्ताव को राज्य वन्य प्राणी पर्षद से स्वीकृति मिलने के बाद अब वन्य प्राणी पर्षद की स्थायी समिति के अनुमोदन के लिए भेजा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुशवाहा ने बताया कि स्थायी समिति से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद मदनपुर-पनियहवा सड़क के उन्नयन का कार्य आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने कहा कि सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और इसके उन्नयन से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।

सांसद ने बताया कि वन क्षेत्र से जुड़े प्रावधानों के कारण सड़क निर्माण एवं उन्नयन की प्रक्रिया में आवश्यक विभागीय एवं वन्य प्राणी संबंधी अनुमोदन लिया जा रहा है। राज्य वन्य प्राणी पर्षद की स्वीकृति के बाद प्रस्ताव को अब स्थायी समिति के समक्ष भेजा गया है। स्थायी समिति की अंतिम मंजूरी मिलते ही सड़क के उन्नयन कार्य की राह साफ हो जाएगी। मदनपुर-पनियहवा सड़क के बेहतर होने से क्षेत्र के ग्रामीणों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। सांसद ने कहा कि सड़क के उन्नयन से संबंधित प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि आवश्यक स्वीकृतियां पूरी होने के बाद कार्य शुरू कराया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!