Monday, September 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 26 सितंबर को बेतिया में गन्ना किसानों का विशाल धरना

26 सितंबर को बेतिया में गन्ना किसानों का विशाल धरना

0
15


गन्ना का दाम 650 रुपए निर्धारित करे बिहार सरकार

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार


बेतिया। बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ कि पश्चिम चंपारण जिला कमिटी की बैठक रिक्शा मजदूर सभा भवन ,मीना बाजार बेतिया में हुई।बैठक के पूर्व अखिल भारतीय गन्ना किसान महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव द्वारा संघ का झंडोत्तोलन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय गन्ना किसान महासंघ के कोषाध्यक्ष तथा बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि आज चीनी मिल मालिकों और केंद्र सरकार की मिली भगत से चीनी के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है ।चीनी मिल मालिक और जमाखोरों ने भारी मुनाफा कमाया है। लेकिन गन्ना किसानों को फसल में लागत का डेढ़ गुना दाम नहीं दिया जा रहा है। जो स्वामीनाथन कमीशन ने अपनी अनुशंसाओं में कहा था। गन्ना की खेती घाटे की खेती हो गई है। बिहार सरकार और चीनी मिल मालिकों की आपसी सहमति से गन्ना किसानों को लूटा जा रहा है। किसी प्रकार की कोई भी योजना गन्ना किसानों के लिए नहीं बनाई जा रही है ।इसलिए आज गन्ना का मूल्य 650 रुपए प्रति क्विंटल बिहार सरकार निर्धारित करे। साथ ही गन्ना से चीनी बनने के बाद बायो प्रोडक्ट के रूप में बनने वाले बिजली, इथेनॉल, खाद आदि के मुनाफे का 50 % हिस्सा गन्ना किसानों को दिया जाए ।उन्होंने चेतावनी दिया कि गन्ना का दाम 650 रुपए निश्चित नहीं किया जाता, चीनी मिल के द्वारा घटतौली पर रोक नहीं लगाया जाता , किसानों के बकाये पैसे का भुगतान ब्याज सहित नहीं किया जाता, बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित पुराने 9 चीनी मील तथा 15 नई चीनी मिलों को चालू नहीं किया जाता, गन्ना के बायो प्रोडक्ट के मुनाफे का आधा हिस्सा किसानों को देने के लिए बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ चीनी मिलों पर धरना प्रदर्शन करेगा।


बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 सितंबर ईख उत्पादक संघ जिला पदाधिकारी के समक्ष बेतिया में विशाल धरना दिया जाएगा।इसके पूर्व सभी प्रखण्ड में किसानों की बैठक कर किसानों को 26 सितंबर को बेतिया चलने का आह्वान किया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता संजय राव ने की।बैठक में जिला सचिव म. वहीद, अध्यक्ष लाल बाबू यादव, चांदसी प्रसाद यादव,प्रकाश कुमार वर्मा, म. हनीफ,सुनील यादव,मनोज कुशवाहा, म. सहीम,प्रेम प्रसाद,काशी साह, दोवा हकीम आदि ने अपने विचार रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!