Monday, September 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 7 अक्टूबर...

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा

0
12

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसकी जानकारी भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बेतिया में दी। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होगी। इस दौरान सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों से घरों में दीप जलाने की अपील के साथ जिले में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की सुविधाओं और बच्चों को मिल रही सेवाओं की जानकारी लेंगे। विद्यार्थियों के बीच चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। सांसद ने बताया कि 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और देश सेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम में विधायक नारायण साह, जिलाध्यक्ष रूपक कुमार श्रीवास्तव, पूर्व विधायक उमाकांत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!