Monday, September 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाल्मीकि नगर थाना परिसर में निकला विशाल अजगर, पुलिस कर्मियों में मचा...

बाल्मीकि नगर थाना परिसर में निकला विशाल अजगर, पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप

0
2

वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

बाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल / विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। वाल्मीकि नगर थाना परिसर में देर रात अचानक एक विशाल अजगर निकलने से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। थाना परिसर में अजगर को देखकर कुछ देर के लिए पुलिसकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। बताया जाता है कि देर रात थाना परिसर में पुलिसकर्मियों की नजर अचानक एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। अजगर को देखते ही इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के साथ अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम ने विशेष सतर्कता बरतते हुए अजगर को काबू में लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू और जंगल में छोड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों एवं आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

वाल्मीकि नगर क्षेत्र जंगल से सटा होने के कारण अक्सर वन्यजीवों के रिहायशी एवं संस्थागत इलाकों में पहुंचने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इससे पहले भी क्षेत्र में सांप, अजगर सहित अन्य वन्यजीवों के निकलने की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में वन विभाग की रेस्क्यू टीम की सक्रियता से वन्यजीवों को सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास में पहुंचाने में मदद मिलती है। वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के वन्यजीव के आबादी क्षेत्र में दिखाई देने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टीम मौके पर पहुंचकर वन्यजीव का सुरक्षित रेस्क्यू कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!