Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास निजी जमीन में कतिपय लोगों के द्वारा अवैध रूप से खनन करने...

निजी जमीन में कतिपय लोगों के द्वारा अवैध रूप से खनन करने के मामले पर कराई गई थाने में प्राथमिकी दर्ज ।

0
242

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

प्रखंड बगहा 2 के नरईपुर निवासी अखिलेश्वर सिंह पिता अमर सिंह के द्वारा वाल्मीकि नगर थाने में लिखित आवेदन दे कर बताया है,कि मेरे निजी जमीन जो वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के चरघरिया में तीन कट्ठा दो घूर जमीन है। जिसका खाता संख्या 100 और खेसरा संख्या 351 है,से संतोष साह,दीपक साह,मनोज साह तीनों पिता स्वर्गीय प्रभु साह और उनके चार से पांच सहयोगी द्वारा जे सी वी से जमीन खोद कर बालू और गिट्टी निकला जा रहा है।इस बात की जानकारी मुझे मिलते ही शनिवार को जब उन लोगो को मना करने पहुंचा तो मुझे धमकी देते हुए बोले कि इस जमीन को तुम भूल जाओ।उन लोगों के द्वारा उक्त जमीन पर पक्का मकान का निर्माण भी कराया जा रहा है।और लिखा है,कि संतोष और दीपक पर पूर्व से भी हत्या सहित आधा दर्जन केस लंबित है।उक्त जमीन का अंचल अमीन द्वारा सीमांकन भी पूर्व में हो चुका है।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 49/25 दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!