Friday, September 4, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास महावीरी खड़ा के रास्ते के लेकर दो पक्षो के विवाद को प्रशासन...

महावीरी खड़ा के रास्ते के लेकर दो पक्षो के विवाद को प्रशासन ने सुलझाया

0
6

बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मांझागढ़ (गोपालगंज)। मांझा प्रखंड के धर्मपरसा गांव में महावीरी अखाड़ा निकालने के रास्ते को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद की सूचना मिलते ही प्रशासन एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे बी डी ओ वैभव शुक्ला, सी ओ शम्मा प्रवीण एवं थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराया गया।
अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण माहौल में महावीरी अखाड़ा निकालने की अपील की। प्रशासन की तत्परता से विवाद बढ़ने से पहले ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया जिसकी पुष्टि वी डी यो वैभव शुक्ला ने किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!