Thursday, September 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पुण्यतिथि पर पिता को अनूठी श्रद्धांजलि, सुपुत्रों ने कराया दरिद्रनारायण भोज

पुण्यतिथि पर पिता को अनूठी श्रद्धांजलि, सुपुत्रों ने कराया दरिद्रनारायण भोज

0
10

बाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

लोकप्रिय पत्रकार स्मृति शेष दिनेश मिश्रा की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र अमरेश मिश्रा एवं सुमित मिश्रा द्वारा दो दिवसीय दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पिता की पुण्यतिथि के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान के बैनर तले यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।भारत नेपाल सीमा के आसपास भटकने वाले लावारिस दिव्यांगजन, मानसिक बीमार, विक्षिप्त एवं जरूरतमंद के बीच संस्था के एमडी एवं समाजसेवी संगीत आनंद एवं संस्था के कार्यकर्ताओं ने फूड पैकेट का वितरण किया। अमरेश मिश्रा ने कहा कि पुण्यतिथि के मौके पर हर वर्ष हम ऐसे लोगों की सेवा में समर्पित संस्था को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हैं। ऐसे मानसिक बीमारों की सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य का काम नहीं है। इस दरिद्र नारायण भोज के माध्यम से दर्जनों लोग लाभान्वित हुए।

सुमित मिश्रा ने कहा कि वैसे लोग जो सड़कों पर भटकते रहते हैं, जिनका कोई पता ठिकाना और आशियाना नहीं। वैसे लोगों की सेवा में विगत 14 वर्षों से स्वरांजलि सेवा संस्थान समर्पित है । यह एक अच्छी मानवीय पहल है।संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं समाजसेवी संगीत आनंद ने स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में घूम घूम कर मानसिक बीमारों को भोजन प्रदान किया । इस दौरान छाता चौक, लव कुश घाट, टीना शेड कॉलोनी, तीन आर डी पुल, टंकी बाजार, हवाई अड्डा, तीन नंबर पहाड़, सहित थाना क्षेत्रके विभिन्न जगहों पर जरूरतमंदों को ढूंढ ढूंढ कर भोजन उपलब्ध कराया गया। विदित हो कि अंतरराष्ट्रीय न्यास सेवा संस्थान द्वारा 14 नवंबर 2012 से ऐसे लोगों के बीच फूड पैकेट का वितरण कर मानवीय संवेदनाओं के प्रति आम लोगों को भी जागरूक किया जाता है।
संस्था के प्रयासों से अब तक दर्जनों भूले भटके लोग ,दिव्यांग जन अपने परिजनों से मिल चुके हैं। बताते चलें कि स्वर्गीय दिनेश मिश्रा लगभग 25 वर्षों से ज्यादा समय तक पत्रकारिता जगत में अपनी लेखनी की अलख जगाते रहे। दर्जनों लोकप्रिय पत्र पत्रिकाओं में उनकी लेखनी चलती रही। शोषित पीड़ित और वंचित की आवाज थे स्मृति शेष दिनेश मिश्रा। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी ने कहा कि इस कलयुग में पिता के नक्शे कदम पर चलने वाले सुपुत्र कम मिलते हैं ।

ऐसे में हर वर्ष स्वरांजलि सेवा संस्थान को पिता की पुण्यतिथि पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना एक अच्छी मानवीय पहल है ।कई सम्मानों से सम्मानित स्वर्गीय दिनेश मिश्र की पुण्यतिथि के मौके पर स्वरांजलि सेवा संस्थान परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। संस्था के संरक्षक विजय कुमार ने अमरेश मिश्रा और सुमित मिश्रा की तारीफ की। अमरेश मिश्रा ने कहा कि स्वरांजलि सेवा संस्थान के माध्यम से सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं, पिताजी भी संस्था की गतिविधियों को प्रमुखता से अपने समाचार पत्र में स्थान देते थे। पिता की पुण्यतिथि के मौके पर हर वर्ष संस्था को विक्षिप्त के भोजन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस मौके पर अखिलानंद, कलाकार शिवचंद्र शर्मा, लेखक सच्चिदानंद सौरभ, बाल कलाकार विजेता आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!