Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शिकारपुर थाना के ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी 4 हजार रुपये घूस लेते...

शिकारपुर थाना के ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी 4 हजार रुपये घूस लेते निगरानी के हत्थे चढ़े

0
13

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

निगरानी विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकारपुर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (ASI) उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को चार हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग को ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और सोमवार को निर्धारित रणनीति के तहत आरोपी पुलिस पदाधिकारी को 4,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बेतिया साइबर थाना के तत्कालीन अपर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक एवं वर्तमान निगरानी डीएसपी सतीश चंद्र माधव के नेतृत्व में की गई। निगरानी टीम ने गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद शिकारपुर थाना सहित पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। रिश्वतखोरी के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार कार्रवाई से सरकारी तंत्र में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल गिरफ्तार ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मामले में निगरानी विभाग की ओर से आगे की जांच के बाद रिश्वत मांगने और लेने के पूरे प्रकरण से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!