Saturday, August 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नेपाल की बारिश से उफनाई गंडक, 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

नेपाल की बारिश से उफनाई गंडक, 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

0
21

बैराज पर बढ़ी पानी की आवक, निचले इलाकों के ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंडक नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है।वाल्मीकिनगर बैराज से करीब 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंडक के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है और सामान्य जनजीवन प्रभावित होने लगा है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, नेपाल में लगातार बारिश होने के कारण वाल्मीकिनगर बैराज पर पानी की आवक तेजी से बढ़ रही है।

नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए परिस्थितियों के अनुसार बैराज से पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है.विभागीय टीम बैराज पर पानी की आवक, जलस्तर और नदी के प्रवाह की लगातार निगरानी कर रही है। इधर, गंडक के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है.जिन क्षेत्रों में पानी पहुंचा है, वहां ग्रामीणों को आवागमन समेत रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश जारी रही तो बढ़ेगा बाढ़ का खतरा

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो गंडक नदी के जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है।इससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर होने की आशंका है।
फिलहाल गंडक के बढ़ते जलस्तर और नेपाल में जारी बारिश ने निचले इलाकों में चिंता बढ़ा दी है. आने वाले घंटों में नदी के जलप्रवाह और बारिश की स्थिति पर बाढ़ के खतरे की गंभीरता निर्भर करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!