Saturday, August 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सावन के अंतिम शुक्रवार पर भव्य रुद्राभिषेक, विश्व कल्याण की कामना

सावन के अंतिम शुक्रवार पर भव्य रुद्राभिषेक, विश्व कल्याण की कामना

0
11

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, पश्चिम चंपारण। सावन माह के अंतिम शुक्रवार को बगहा थाना क्षेत्र के बेलवा डुमरिया निवासी शिवभक्त अनूप कुमार पांडेय एवं उनकी पत्नी गोल्डी देवी ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पंडित नीलेश्वर तिवारी एवं अतुल तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का दुग्ध, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्पों से अभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की प्रार्थना की। धार्मिक आयोजन में परिवार के पिता उमेश पांडेय, माता मीरा देवी, चाचा दिनेश पांडेय, अम्मी सरिता देवी, नरेंद्र पांडेय, बड़े भाई अमित पांडेय, शिल्पी देवी, वंश कुमार, गुड़ी कुमारी एवं अर्पित कुमार सहित अन्य परिजनों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

शिवभक्त अनूप कुमार पांडेय ने कहा कि सावन माह भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। रुद्राभिषेक के माध्यम से उन्होंने परिवार, समाज और राष्ट्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया में शांति, मानव कल्याण और आपसी भाईचारे की आवश्यकता है। इसी भावना के साथ भगवान शिव से विश्व में शांति और खुशहाली की प्रार्थना की गई। वहीं, पंडित नीलेश्वर तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति में सावन मास के दौरान भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक परंपरा सदियों से चली आ रही है और आने वाली पीढ़ियों तक भी इसी श्रद्धा और आस्था के साथ जारी रहेगी। रुद्राभिषेक के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!