विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
13 अगस्त 2026 को 65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया द्वारा कमांडेंट श्री नंदन सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान–2026 एवं राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरनाटांड़, पश्चिम चंपारण स्थित क्राइस्ट मिशन स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया तथा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सहभागिता से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत हरनाटांड़ में 65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, वन विभाग, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्त भारत अभियान एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया। उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया गया।

साथ ही, महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं समान अवसरों के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त समाज, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना तथा आमजन को राष्ट्रहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में सक्रिय रूप से जोड़ना रहा।

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया द्वारा सीमावर्ती एवं स्थानीय क्षेत्रों में जनसहभागिता के माध्यम से राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।






