Wednesday, August 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास हर घर तिरंगा–2026 अभियान के अंतर्गत 65 वाहिनी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का...

हर घर तिरंगा–2026 अभियान के अंतर्गत 65 वाहिनी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

0
19

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

65 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया द्वारा हर घर तिरंगा–2026 अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रभक्ति एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आयुर्वेदिय संस्कृत विद्यालय, रतनमाला एवं राजकीय मध्य विद्यालय, रतनमाला, बगहा-1 में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों की सहभागिता से संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वहीं, समवाय महादेवनाला के ग्राम शेरवादौन में उच्च विद्यालय शेरवादौन एवं मध्य विद्यालय शेरवादौन के साथ संयुक्त रूप से तिरंगा रैली एवं सामूहिक राष्ट्रगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राष्ट्र के प्रति एकता, सम्मान एवं देशभक्ति की भावना का संदेश दिया।

इन कार्यक्रमों के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन भी किया गया। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में आमजन एवं युवाओं के साथ सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!