Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मंत्री ने तीन नए सफारी मोटर वोट का फिता काटकर किया उद्घाटन।

मंत्री ने तीन नए सफारी मोटर वोट का फिता काटकर किया उद्घाटन।

0
205

वन मंत्री दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे वाल्मीकि नगर।

होटल वाल्मिकी विहार में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि नगर में बिहार सरकार के वन तथा पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार बुधवार की सुबह पहुंचे वाल्मीकिनगर। दो दिवसीय दौरे पर आए वन मंत्री के द्वारा गंडक नदी में मोटर वोट का फिता काटकर भव्य रूप में उद्घाटन किया गया। वन मंत्री के द्वारा गंडक नदी में गंडक सफारी कर इस सत्र का पुनः भव्य शुरुआत किया गया। इसके साथ ही नदी के जलस्तर में गिरावट के कारण गंडक सफारी पर लगा विराम बुधवार क़ो दूर क़र दिया गया। इसके पश्चात वन मंत्री के द्वारा जंगल सफारी भी किया गया। वन मंत्री के द्वारा वाल्मीकि होटल के सभागार में जद यू के कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर वाल्मीकि नगर में पर्यटन के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए अन्य संभावनाओं पर चर्चा किया गया। बिहार सरकार के वन पर्यावरण औऱ जलवायु परिवर्तन मंत्री सुनील कुमार जंगल सफारी के पश्चात सोमेश्वर धाम की यात्रा पर निकल गए। वन मंत्री के साथ वाल्मीकि नगर विधानसभा के प्रभारी अजय श्रीवास्तव, जद यू के बगहा प्रखंड अध्यक्ष तथा बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन यादव, जद यू के प्रखंड उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा, रामनरेश चौधरी, हंसराज काजी, राज आनंद सिंह,धरमजीत सिंह के साथ ही बेतिया के डी एफ ओ आतिश कुमार, वन प्रमंडल दो के डी एफ ओ पीयूष वर्णवाल, वाल्मीकि नगर के वन क्षेत्र पदाधिकारी श्रीनिवासन नवीन आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!