Thursday, August 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल, मैगजीन व जिंदा कारतूस बरामद

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल, मैगजीन व जिंदा कारतूस बरामद

0
13

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी लोडेड पिस्टल, अतिरिक्त मैगजीन, जिंदा कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में कांड दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लौरिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लौरिया बाजार स्थित प्रियंका मोबाइल के सामने एनएच-727 पर एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 6 अगस्त 2026 को प्रातः करीब 10:05 बजे मौके पर पहुंचकर उक्त युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी लोडेड पिस्टल, एक अतिरिक्त मैगजीन एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके साथ ही मौके से एक मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या BR22BB1103) भी जब्त की गई। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर युवक ने अपनी पहचान विकास शाह (पिता– पूर्णमासी शाह), निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना सिरसिया, जिला पश्चिम चंपारण (बेतिया) के रूप में बताई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध लौरिया थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अवैध हथियार कहां से लाया था और इसके पीछे किसी गिरोह का संबंध तो नहीं है। लौरिया थाना पुलिस ने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!