चीनी मिल परिसर में टीबी मरीजों को वितरित किए गए पोषक किट
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। तिरुपति शुगर लिमिटेड, बगहा के स्वामी नारायण हाल में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई क्षय रोग के मरीजों के बीच पोषक किट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) बी. एन. त्रिपाठी ने मरीजों को किट प्रदान कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि शमसाद आलम एवं अवधेश कुमार सहित चीनी मिल के प्रतिनिधि ज्ञानेश्वर दत्त, एन. पी. सिंह और राजनारायण सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने टीबी उन्मूलन के लिए जागरूकता और पोषण के महत्व पर जोर दिया। पोषक किट प्राप्त करने वाले मरीजों में निशा देवी, राजेश शाह, कन्हैया उपाध्याय, सीमा कुमारी, धनवती देवी, अदिति कुमारी, रेशमा, गोल्डी कुमारी और नशीमा खातून शामिल हैं।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है। पोषण सहायता से मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और वे जल्द ही सामान्य जीवन की ओर लौट सकेंगे।







