Sunday, July 26, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा: ठोकर मरम्मत कार्य में लापरवाही, पहली ही बाढ़ में ध्वस्त होने...

बगहा: ठोकर मरम्मत कार्य में लापरवाही, पहली ही बाढ़ में ध्वस्त होने लगा निर्माण

0
9

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिम चम्पारण जिले के प्रखंड बगहा-1 अंतर्गत रजवटिया मेला ग्राउंड के समीप गंडक नदी पर हाल ही में कराए गए ठोकर (स्पर) मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ ही महीनों पहले हुए इस कार्य ने पहली ही बाढ़ का दबाव नहीं झेल पाया और अब जगह-जगह धंसने व टूटने लगा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है। निर्माण के दौरान मानक सामग्री का उपयोग नहीं किया गया, जिससे ठोकर की मजबूती कमजोर रही। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में गंडक नदी का कटाव और तेज हो सकता है, जिससे मेला ग्राउंड सहित आसपास के गांवों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ग्रामीणों ने बताया कि हर साल बाढ़ के दौरान यह इलाका संवेदनशील बना रहता है और ठोकर निर्माण का मुख्य उद्देश्य कटाव को रोकना था। लेकिन इस तरह की लापरवाही से न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है, बल्कि लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषी संवेदक पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही ठोकर की मरम्मत को उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराने की भी अपील की गई है, ताकि बाढ़ के बढ़ते खतरे से समय रहते बचाव किया जा सके।

इस मौके पर आसपास के ग्रामीण जनता – इंताफ आलम, अजय कुमार, शम्भू यादव, सचिन कुमार,महादेव यादव, रामेश्वर राम,केदार यादव, विनोद यादव, सुरेश यादव,बिटु यादव,टेनी यादव, आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!