Tuesday, March 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाइक दुर्घटना में दो युवक गम्भीर रूप से जख्मी।

बाइक दुर्घटना में दो युवक गम्भीर रूप से जख्मी।

0
277

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर में इन दिनों तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेज रफ्तार में बाइक परिचालन के कारण लगातार दुर्घटनाएं घटित हो रही है।इसी क्रम में सोमवार की दोपहर उत्तर-प्रदेश महराजगंज जिला के बसही गांव निवासी अर्जुन बीन उम्र लगभग 26 वर्ष पिता जटा शंकर बीन और शमशाद कुरैशी उम्र लगभग 33 वर्ष पिता जाकिर कुरैशी वाल्मीकि नगर-बगहा मुख्य सड़क पर भेड़िहारी कंपार्ड के समीप तेज गति में बाइक होने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आनन-फानन में राहगीरों द्वारा भेड़िहारी स्थित एक निजी क्लीनिक में लाया गया। जहां दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार किया गया। इस बाबत जख्मी शमशाद कुरैशी ने बताया कि मैं अपना ससुराल पड़ोसी देश नेपाल के बनकट्टी गांव जा रहा था। इसी क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!