Friday, July 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 6 दिनों से अंधेरे में सैचानी गांव, बिजली विभाग की लापरवाही पर...

6 दिनों से अंधेरे में सैचानी गांव, बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश

0
17

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट

सिवान। जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैचानी गांव में पिछले 6 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित एसडीओ और जूनियर इंजीनियर (JE) को फोन कर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन न तो कॉल रिसीव किया जा रहा है और न ही कोई अधिकारी मौके पर पहुंच रहा है। बिजली नहीं रहने के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, वहीं छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रात के समय अंधेरा छाए रहने से सुरक्षा को लेकर भी लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे बाध्य होकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और अविलंब बिजली आपूर्ति बहाल कर लोगों को राहत दिलाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!