Saturday, July 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सिवान के मालवीय चौक पर खुला नाला बना जानलेवा, गाय गिरकर घायल...

सिवान के मालवीय चौक पर खुला नाला बना जानलेवा, गाय गिरकर घायल — नगर निगम पर लापरवाही का आरोप

0
17

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट

सिवान जिले के मालवीय चौक स्थित मालवीय जी की प्रतिमा के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब खुले पड़े नाले में एक गाय अचानक गिर गई। यह घटना सुबह लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गाय नाले में पलट गई थी और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच सकी। घायल गाय मनोज पांडे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस नाले में गाय गिरी, वह लंबे समय से बिना ढके पड़ा हुआ है। कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद जब स्थानीय लोगों ने नगर पालिका को फोन किया, तो कॉल तक रिसीव नहीं किया गया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। स्थानीय निवासियों ने वार्ड कमिश्नर पल्लवी प्रिया पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि वार्ड में विकास कार्य पूरी तरह ठप है। आरोप है कि चुनाव में जीत पल्लवी प्रिया के नाम पर हुई, लेकिन कार्यभार उनके पति रानू संभाल रहे हैं, जो पूर्व में वार्ड कमिश्नर रह चुके हैं।

लोगों के मुताबिक, पिछले चार वर्षों से क्षेत्र में नाले की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई है, जिसके कारण आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।मालवीय नगर के साथ-साथ आदर्श नगर महादेवा के लोगों ने भी वार्ड में विकास कार्य नहीं होने की शिकायत की है। स्थानीय जनता का कहना है कि वार्ड कमिश्नर बनने के बाद अब तक कोई ठोस काम नहीं हुआ है, जिससे बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बदतर होती जा रही है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द नालों को ढकने एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!