Thursday, July 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नेपाल के सुस्ता क्षेत्र में लुंबिनी प्रदेश प्रहरी प्रमुख ने सीमावर्ती क्षेत्र...

नेपाल के सुस्ता क्षेत्र में लुंबिनी प्रदेश प्रहरी प्रमुख ने सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, बाढ़ की संभावित स्थिति तथा कानून व्यवस्था का लिया जाएजा

0
2

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

नेपाल के नवलपरासी (सुस्ता) क्षेत्र में लुंबिनी प्रदेश प्रहरी प्रमुख के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम ने दौरा किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, बाढ़ की संभावित स्थिति तथा कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
दौरे में प्रदेश प्रहरी प्रमुख के साथ नेपाल प्रहरी के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नदी किनारे संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ाने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा।
बताया जा रहा है कि मानसून के दौरान बाढ़ की आशंका और सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए यह निरीक्षण किया गया। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!