Thursday, March 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स पार्टी को नया नेतृत्व मिला, पंचायतों में संगठन विस्तार की रणनीति तय

पार्टी को नया नेतृत्व मिला, पंचायतों में संगठन विस्तार की रणनीति तय

0
119

मंगलपुर कला व दक्षिण तेल्हुआ पंचायत की संयुक्त बैठक सम्पन्न

रमेश ठाकुर के साथ त्रिलोकी राय,नौतन (पश्चिम चंपारण)
दिनांक:- 05-05-2025

मंगलपुर कला पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का शाखा सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन मंगलपुर कला पंचायत एवं दक्षिण तेल्हुआ पंचायत की संयुक्त बैठक के रूप में आयोजित हुआ।सम्मेलन के दौरान दोनों पंचायतों से शाखा मंत्री, सहायक शाखा मंत्री एवं किसान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का चयन किया गया। दक्षिण तेल्हुआ पंचायत से अली मोहम्मद मियां को शाखा मंत्री एवं त्रिलोकी राय को सहायक शाखा मंत्री नियुक्त किया गया। वहीं, मंगलपुर कला पंचायत से नूर मोहम्मद मियां को शाखा मंत्री और कांति देवी को सहायक शाखा मंत्री के रूप में चुना गया।इस अवसर पर कामरेड शिवजी राय ने पार्टी के इतिहास को याद करते हुए बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना 1924 में हुई थी, जिसने 1947 में देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कामरेड अली मोहम्मद मियां ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गरीबों की पार्टी है और जो भी संगठन उनके साथ आएगा, वे उसका भरपूर समर्थन करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही बिहार में लाल झंडा लहराएगा।सम्मेलन में शिवजी राय, अली मोहम्मद मियां, गुड्डू कुमार श्रीवास्तव, कांति देवी, कुरान मियां सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!