Friday, March 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विपरीत दिशा से आ रहे साइकिल सवार को बचाने में स्कुटी सवार...

विपरीत दिशा से आ रहे साइकिल सवार को बचाने में स्कुटी सवार बुरी तरह से जख्मी।

0
206

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड़ टंकी बाजार के समीप शनिवार की शाम हुई घटना।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर-बगहा मुख्य सड़क पर मेन रोड़ टंकी बाजार के समीप शनिवार की शाम हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार राजकिशोर श्रेष्ठ गंभीर रूप से जख्मी हो गये। आस-पास के ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए टंकी बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में लाया गया।जानकारी के अनुसार जख्मी की पहचान पड़ोसी देश नेपाल के महलबारी गांव निवासी राजकिशोर श्रेष्ठ के रूप में हुई हैं। इस बाबत जख्मी राजकिशोर श्रेष्ठ ने बताया कि शनिवार की शाम वाल्मीकि नगर स्थित टंकी बाजार में कुछ घरेलू सामान खरीदने जा रहे थे।तभी अचानक साईकिल पर सवार एक व्यक्ति विपरीत दिशा की ओर से स्कुटी के सामने आ गया।जिसे बचाने क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर पलट गयी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!