विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
वाल्मीकिनगर को हवाई संपर्क से जोड़ने की दिशा में एक अहम पहल के तहत अब प्रतिदिन दो उड़ानों का संचालन किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार पहली उड़ान सुबह 10:00 बजे पटना से रवाना होगी और 11:00 बजे वापस लौटेगी।वहीं दूसरी उड़ान दोपहर 3:00 बजे पटना से वाल्मीकिनगर के लिए प्रस्थान करेगी और शाम 4:30 बजे वापसी करेगी।

इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।उड़ान का किराया 5000 रुपये निर्धारित किया गया है। स्थानीय लोगों और व्यवसायियों के लिए यह सेवा काफी लाभकारी साबित हो सकती है, जिससे पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।






