Saturday, July 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अंग्रेजी शराब के साथ दो मोटरसाइकिल बरामद, तस्कर भागने में रहे सफल।

अंग्रेजी शराब के साथ दो मोटरसाइकिल बरामद, तस्कर भागने में रहे सफल।

0
9


तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए दो मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया है। । बताते हैं कि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मोटरसाइकिल और अंग्रेजी शराब छोड़ फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। तथा मोटरसाइकिल के मालिकों का पता लगाने में जुट गई है।
पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि लाला सरैया नहर के समीप शराब तस्करों के आने-जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी घबरा गए और दो मोटरसाइकिल नंबर बीआर 22 ए क्यू 9822 व बीआर 22 बीड़ी 2296 तथा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब घटनास्थल पर छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल से दोनों बाइक के साथ अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस आवेदन पर कांड संख्या 601/26 अंकित किया गया है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि जब्त मोटरसाइकिल के स्वामियों की पहचान की जा रही है। साथ ही फरार शराब तस्करो की गिरफ्तारी के लिए हर संभव ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!