Saturday, July 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया 78 वा स्थापना दिवस।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया 78 वा स्थापना दिवस।

0
9


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अभाविप मझौलिया प्रखंड इकाई द्वारा प्रखंड क्षेत्र के जौकटिया स्थित नई दिशाएं कोचिंग संस्थान में साप्ताहिक टेस्ट में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड संयोजक उत्कर्ष मिश्रा ने किया।


इस अवसर उत्कर्ष मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक ऐसा छात्र संगठन है, जो वर्ष के 365 दिन एवं 24 घंटे छात्र हित, सामाजिक कार्य तथा राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित रहता है। कार्यक्रम मे सह संयोजक राजीव पटेल तथा एसएफडी प्रमुख नंदकिशोर कुमार ने कहा परिषद् मूल उद्देश्य व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र का पुनर्निर्माण करना है।
इस पहल का प्रशंसा करते हुए जय सर ने भी अपना विचार रखा। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राधेश्याम गुप्ता सह कोषाध्यक्ष रवी पड़ित सहित अन्य कार्यकार्त्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!