Friday, June 26, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मारपीट ,गाली गलौज, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी को लेकर...

मारपीट ,गाली गलौज, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी को लेकर प्राथमिकी दर्ज

0
8

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के मलकौली भथोहिया टोला वार्ड संख्या-11 की एक महिला ने अपने पड़ोसियों पर मारपीट, गाली-गलौज, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता रिता देवी (35 वर्ष), पति राजेश राम ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि 24 जून 2026 की सुबह वह अपने खेत में घास चुनने और खेत देखने गई थीं। घर लौटने के कुछ समय बाद उनके पड़ोसी रणविजय राम उर्फ संजय राम, कुंदन राम, ललन राम, सोनी देवी, अंतिमा देवी एवं राबड़ी देवी उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति और सास के साथ भी मारपीट की गई।
महिला का कहना है कि शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ। आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने थाना में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि आरोपित लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं और पूर्व में भी कई बार विवाद कर चुके हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!