Wednesday, June 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पटखौली थाना का औचक निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

पटखौली थाना का औचक निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

0
12

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। पुलिस अधीक्षक बगहा श्री राजेश कुमार ने बुधवार को पटखौली थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हाजत तथा लंबित कांडों की स्थिति का गहन जायजा लिया। साथ ही क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चल रही गतिविधियों की समीक्षा भी की गई।निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित होना चाहिए, ताकि आमजन में पुलिस के प्रति सकारात्मक संदेश जाए। इसके अलावा उन्होंने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने गश्ती व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की बात कही, ताकि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण प्रभावी ढंग से किया जा सके। उन्होंने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा नियमित छापेमारी अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने थानाध्यक्ष पटखौली सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका त्वरित समाधान करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए, जिससे लोगों का विश्वास और मजबूत हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!