Wednesday, June 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

0
20

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के वर्मा कॉलोनी निवासी जितेंद्र शर्मा ने गांव की ही महिला देवंती देवी पति छोटे लाल शर्मा पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए आवेदन में जितेंद्र शर्मा ने बताया है कि वह अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर गांव की देवंती देवी, पति छोटे लाल शर्मा, उनसे गाली-गलौज करने लगीं। उन्होंने विरोध करते हुए गाली देने से मना किया तो आरोप है कि महिला ने रोड (लोहे की छड़) से हमला कर दिया, जिससे उनके ललाट और नाक पर गंभीर चोट लगी। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस आवेदन के आधार पर जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!