Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकि नगर में तीन दिवसीय पंच कुंडीय महारुद्र यज्ञ को लेकर व्यापक...

वाल्मीकि नगर में तीन दिवसीय पंच कुंडीय महारुद्र यज्ञ को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार अभियान

0
23

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर क्षेत्र में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय पंच कुंडीय महारुद्र यज्ञ को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। यज्ञ महोत्सव में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आयोजकों द्वारा प्रचार वाहन के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।
प्रचार वाहन पर लगे बैनरों के माध्यम से यज्ञ महोत्सव की तिथि, स्थान एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। बताया गया कि यह धार्मिक आयोजन वाल्मीकिनगर स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन, प्रवचन तथा भजन-कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की भी व्यवस्था की गई है। प्रचार अभियान के दौरान आयोजक समिति के सदस्य लोगों से यज्ञ में शामिल होकर धर्म और संस्कृति के इस महापर्व को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। क्षेत्र में धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!