Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास श्रेष्ठ विद्वानों से सम्मानित गुरु जी ने कहा -गुरुजनों के प्रति पहले...

श्रेष्ठ विद्वानों से सम्मानित गुरु जी ने कहा -गुरुजनों के प्रति पहले जैसा ही सद्भाव रखें -पं-भरत उपाध्याय

0
17

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी, राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय आज स्थानीय प्रतिष्ठित विद्वान कथावाचक आशुतोष तिवारी के निवास पर उनके ज्येष्ठ भ्राता गुड्डू तिवारी के बच्चों के उपनयन संस्कार में शामिल हुए। इस अवसर पर शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए पंडित अमरेन्द्र पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, रमेश तिवारी एवं दिव्य पाण्डेय ने वेदमन्त्रो के उच्चारण के साथ गुरुवर पंडित भरत उपाध्याय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में गुरु जी ने कहा कि आज के पावन दिन में प्रभु स्मरण —वक्रतुण्ड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा।।
श्री गुरु चरन सरोज रज, निज मन मुकुर सुधारि।
बरनऊँ रघुवर बिमल जसु, जो दायक फल चारि।।
के साथ विधिवत दोनों बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि
प्रभु, हम सभी को सद्बुद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और परिवार में प्रेम बनाए रखने का आशीर्वाद प्रदान करें।
इस अवसर पर उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, चतुरानन जी, अशोक कुमार गुप्ता, शंभू गुप्ता, संजय गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों लोगों ने बटुकों को आशीर्वाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!