विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा प्रखंड एक अंतर्गत खरपोखरा रेलवे स्टेशन के समीप बनचहरी रोड स्थित रामसेवक ऑटो एजेंसी का विधिवत उद्घाटन बुधवार को बगहा के भाजपा विधायक राम सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान एजेंसी के संचालक रबींद्र कुमार ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान एजेंसी द्वारा अपने पहले ग्राहक कुंदन कुमार सिंह को पहली मोटरसाइकिल की डिलीवरी की गई। साथ ही सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्राहक को नि:शुल्क हेलमेट भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक राम सिंह ने हीरो मोटरसाइकिल की गुणवत्ता, मजबूती और बेहतर माइलेज की सराहना करते हुए कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक उपयुक्त विकल्प है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों के पालन की अपील भी की।

उद्घाटन समारोह में दया शंकर सिंह, राकेश सिंह, प्रभात रंजन सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, उमाशंकर पटेल, ऋतु जायसवाल, राजकुमार सिंह, राजन कुमार गुप्ता, अचिन्त्य कुमार लल्ला, भुलन साह, अविनाश कुमार, विनोद कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे।






