बेतिया में भ्रष्टाचार पर निगरानी का शिकंजा: 15 हजार रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Investigation Bureau) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेतिया अंचल कार्यालय में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर राज कुमार मिश्र को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर आरोपी कर्मी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।






