अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
मझौलिया पंचायत भवन परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन एडीएम राजीव रंजन सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार अंचलाधिकारी राजीव रंजन तथा मझौलिया पंचायत के मुखिया सत्य प्रकाश ने किया एडीएम राजीव रंजन सिनहा ने कहा कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अब सहयोग शिविर के माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन के लिए सहयोग शिविर के माध्यम से उपस्थित हो रहे हैं। इस सहयोग शिविर में आपूर्ति स्वास्थ्य शिक्षा पीएचडी नलकूप सामाजिक सुरक्षा जीविका आंगनवाड़ी श्रम विभाग कृषि विभाग वसुधा केंद्र राजस्व विभाग पंचायती राज विभाग आदि समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए गए हैं। जहां ग्रामीण अपनी समस्याओं संबंधित आवेदन देकर निपटारा करा सकते हैं। मुखिया सत्य प्रकाश ने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को त्वरित निष्पादन किया जाता है। सहयोग शिविर बिहार सरकार का एक सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है और जनता की समस्याओं का निपटारा होता है।

चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन ने कहां की अपनी समस्याओं कोसहयोग शिविर के माध्यम से त्वरित निराकरण करावे। सहयोग शिविर में सरकार के अधिकारी जनता के बीच उपस्थित होते हैं जनता को सरकारी कार्यायलयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पूर्व भाजपा विद्यायक उमाकांत सिंह ने मंगलवार को बैठनिया भानाचक पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में कहा कि सरकार के प्रयास से जन कल्याणकारी कार्य संपादित हो रहा है, सरकार के सभी अधिकारी सहयोग शिविर के मध्ययम से एक जगह इकठ्ठा होकर जनता की विभिन्न समस्याओं का निष्पादन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि चनपटिया विधान सभा के छह पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है।सभी जगहों पर आवेदकों की भीड़ उमड़ी है।पूर्व विद्यायक ने मौके सूबे के सीएम सम्राट चौधरी के कार्यो का सराहना की।उन्होंने कहा के एनडीए की सरकार में चतुर्दिक विकास हो रहा है।बिजली विभाग के प्रधान लिपिक संजय कुमार ने बताया कि आज के सहयोग शिविर में कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए।मौके पर एसडीओ विकास कुमार आदि शामिल हुए। शिविरों में आयोजित कृषि, राजस्व, आपूर्ति,स्वास्थ्य,शिक्षा, लोहिया स्वच्छ अभियान,जीविका का अलग अलग स्टाल लगा हुआ है।

सभी स्टॉल पर आवेदन के मुताबिक समस्याओं का समाधान किया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये शिविर में 260 मरीजों का जांच किया गया।यहां शिविर के सफल संचालन में प्रभारी डॉ. अनुपम प्रसाद, डॉ. सुरेश कुमार सिंह, एएनएम आरती कुमारीं आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।वही मझौलियाः में स्वास्थ्य विभाग का कमान सीएचओ पूनम कुमारीं ने संभाला था।
प्रखंड के नौतन खुर्द और रामनगर बनकट में भी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जनता की समस्याओं का निराकरण किया गया।
सहयोग शिविर में थानाध्यक्ष अमर कुमार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश मौर्य प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनुपम प्रसाद डॉक्टर सुरेश कुमार सिंह डॉक्टर सुशील कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारीअबु लैस अनवर मत्स्य विभाग पदाधिकारी सुशांत चौबे नजरुल होदा डीपीओ कुमार अभिनव कनीया अभियंता सनोज कुमार अमन पाल अजय पंडित पंचायत सचिव सुमन कुमार दीपक कुमार उप मुखिया पार्वती देवी समाजसेवी दीनानाथ शाह वार्ड सदस्य रंजीत कुमार भिखारी देवान तेतरी देवी दीपू कुमार उप सरपंच शंभू भारती समाजसेवी रंजन पटेल मुखिया सौदागर शाह मुखिया नीतू देवी समाजसेवी अरुण यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने बताया कि मझौलिया पंचायत में कुल 182 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 145 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रखंड परिसर में तीन दिवसीय शिविर संचालित हो रही है। प्रखंड स्तर के सभी ग्रामीण अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देकर अपनी समस्याओं का निपटारा करा सकते हैं।






